फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Storm and rain caused power outage, power remained off in many localities throughout the night

Jhansi News: आंधी-पानी ने उड़ाई बिजली, कई मोहल्लों में रातभर गुल रही बत्ती

Mon, 14 Apr 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain caused power outage, power remained off in many localities throughout the night

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। कई दिनों से नगरवासी भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान थे। वहीं, शनिवार देर रात आई आंधी ने जिलेभर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। कई बिजलीघर की लाइनें ब्रेकडाउन में चली गईं। झांसी शहर में ब्लैकआउट हो गया। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। हालांकि एकाध घंटे में अधिकतर स्थानों पर बिजली आ गई, लेकिन नंदनपुरा बिजलीघर की आपूर्ति रातभर ठप रही। ऐसे में करीब कई मोहल्लों में रातभर अंधेरा रहा। लोग परेशान होते रहे। बिजलीकर्मियों को रविवार को सुबह से फाल्ट खोजते रहे। दोपहर बाद दो जगहों पर इंसुलेटर बर्स्ट मिले, उन्हें सुधारकर आपूर्ति सुचारू की गई।



दरअसल, शनिवार की रात से ही ठंडी हवा के साथ मौसम सुहाना हो गया था। देर रात 12 बजे तेज हवा चलनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद आंधी के साथ ही हल्की बारिश भी होने लगी। जिले में कई जगहों पर पेड़ टूट गए। कई जगहों पर छप्पर व टीन-शैड भी उड़ गए। सबसे ज्यादा आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। हंसारी और दुनारा पावर हाउस की आपूर्ति रात में 1.45 बजे ट्रिप हुई। इससे पूरे झांसी जनपद की बिजली गुल हो गई। हालांकि, एक घंटे बाद सभी जगहों की आपूर्ति सुचारू हो गई, लेकिन नंदनपुरा, पुरानी गल्ला मंडी, सूती मिल, मेडिकल लाइन, अंबावाय लाइन की बिजली रात से लेकर अगले दिन दोपहर तक बाधित रही। नंदनपुरा क्षेत्र से जुड़े एक दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति पहले रात में 1.15 से 1.45 बजे तक, फिर रात 2.20 बजे 3.10 बजे तक और फिर अलसुबह 4 बजे से रविवार सुबह 11:40 बजे तक ठप रही। वहीं, पुरानी गल्ला मंडी में रात 1:20 बजे से 3.10 तक, सूती मिल 1:15 से 1:50 बजे तक, 2:40 से 03:05 बजे तक और फिर सुबह 8:30 से 8:40 बजे तक, मेडिकल लाइन रात 1:30 से 2:55 बजे तक, फिर अलसुबह 4:50 से 6:05 बजे तक ठप रही। नंदनपुरा क्षेत्र के लोग बिजली अधिकारी-कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई सही जानकारी न मिलने से परेशान रहे। वहीं, पेट्रोलिंग में जुटी टीम को रात भर फाल्ट नहीं मिला।
विज्ञापन


बाॅक्स में -

इन मोहल्लों में गड़बड़ हुई बिजली



- भ्रमनगर

- नंदनपुरा



- रक्सा

- आवास-विकास



- खातीबाबा

- केके पुरी



- आलाघाट

- एसबीआई आदि।



बॉक्स में -



बिजली न होने से पेयजल को भी तरसे लोग

- बिजली न होने से मोहल्लों में पेयजलापूर्ति भी लड़खड़ाई रही। नलों में पानी नहीं आया, और जो वैकल्पिक व्यवस्थाएं लोगों की रहती हैं, वह भी लाइट के अभाव में पूर्ण नहीं हो सकी। ऐसे में लोग सुबह के समय रोजमर्रा कार्य के लिए होने वाली पानी की जरूरत पूर्ण नहीं हो सकी। ऐसे में नंदनपुरा बिजलीघर से जुड़े करीब एक लाख की आबादी परेशान रही। दोपहर बाद बिजली मिलने के बाद उन्होंने किसी तरह पानी के इंतजाम किए, और अपना कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स में -



शोपीस बने रहे इलैक्ट्रॉनिक उपकरण, इन्वर्टर भी हुए ठप

- नंदनपुर क्षेत्र के मोहल्लों की सप्लाई 9 घंटे बाधित रहने से यहां घरों में इलैक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बने रहे, वहीं बिजली के विकल्प के रूप में मौजूद इन्वर्टर भी ठप हो गए। ऐसे में जो पंखे आदि भी चल रहे थे, वह भी बंद हो गए। आंधी और बारिश होने के चलते भले ही मौसम सुहावना रहा, लेकिन गर्मी में थोड़ा बहुत फर्क रहा, लेकिन लोग बिजली के अभाव में परेशान बने रहे।




-----------

वर्जन -



आंधी और बारिश के चलते शहर के कई बिजलीघरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। लाइनों में फाल्ट आने से मोहल्लों में बिजली नहीं पहुंच सकी। सुधार कार्य कराया गया, दोपहर तक सभी फीडरों की आपूर्ति सुचारू कर ली गयी थी। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed