{"_id":"e16b9269b4e9eac4029d3ccc26e26027","slug":"stop-at-tehsil-and-solutions-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील व समाधान दिवसों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील व समाधान दिवसों पर रोक
ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव के दौरान तहसील दिवस, समाधान दिवस, प्रोजेक्ट आईना
विज्ञापन
दिवस, नगरीय सुविधा समाधान दिवस आदि के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। उत्तर
प्रदेश चुनाव आयोग ने यह फैसला अफसरों को कार्य के अतिभार से बचाने के लिए
लिया है। पंचायत चुनाव के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा बैठक पर भी रोक
लगा दी गई है।
जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार द्वारा तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में प्रदेश सरकार ने थाना स्तर पर प्रोजेक्ट आईना दिवस व समाधान दिवस और नगर निकायों में नगरीय सुविधा समाधान दिवस का आयोजन शुरू किया है। तहसील दिवस में सभी विभागों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में प्रार्थनापत्र लेकर उनका निस्तारण किया जाता है। थाने पर होने वाले समाधान दिवस में मुख्यत: जमीन संबंधी विवाद सुलझाए जाते हैं व प्रोजेक्ट आईना दिवस पर वादियों को उनके मुकदमे की प्रगति के बारे में जानकारी दी जाती है। वहीं, नगरीय सुविधा समाधान दिवस में नगर निकाय क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है।
इन आयोजनों में प्रशासनिक अमला मौजूद रहता है। खास तौर से तहसील दिवस में डीएम, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम आदि खुद मौजूद रह कर शिकायतें सुनते हैं। पंचायत चुनाव में सभी के व्यस्त रहने के कारण यदि यह आयोजन होने पर चुनाव कार्य प्रभावित होने की आशंका से बचने के लिए अपर निर्वाचन आयुक्त जयप्रकाश सिंह ने आदेश जारी कर चुनाव के दौरान इन आयोजनों पर रोक लगा दी है।