{"_id":"685da7e7bf0f71e40b063193","slug":"stones-pelted-on-shatabdi-again-glass-broken-for-the-fourth-time-this-month-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-585709-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शताब्दी पर फिर से हुआ पथराव, इस महीने चौथी बार टूटे कांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शताब्दी पर फिर से हुआ पथराव, इस महीने चौथी बार टूटे कांच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। एक माह में चौथी बार शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इससे एक कोच की खिड़की का कांच टूट गया। झांसी रेलवे स्टेशन से करीब 150 ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं, लेकिन सिर्फ यही ट्रेन अराजक तत्वों का निशाना बन रही है।
रानी कमलापति से नई दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर मंगलवार की शाम एक बार फिर पथराव हुआ। भोपाल से चलकर यह ट्रेन जैसे ही बबीना के पास पहुंची, अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके। इससे सी-6 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। ट्रेन में चल रहे स्क्वॉड टीम ने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। झांसी स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद मामला दर्ज कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजेंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
आरपीएफ चलाएगी अभियान
आरपीएफ इंस्पेक्टर विजेंदर सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना के पीछे पटरी किनारे रहने वाले बच्चे हो सकते हैं। इसलिए आरपीएफ अपनी टीम के साथ ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित करेगी और वहां अभियान चलाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन