{"_id":"5e18c67d8ebc3e880f005054","slug":"stone-petled-on-patalkaot-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पातालकोट एक्सप्रेस पर बरसे पत्थर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पातालकोट एक्सप्रेस पर बरसे पत्थर, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Sat, 11 Jan 2020 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
ग्वालियर सेक्शन के संदलपुर और आंतरी स्टेशन के बीच शुक्रवार की शाम पहाड़ी इलाके में पहाड़ से टूटकर पाताल कोट एक्सप्रेस पर पत्थर गिरे।
विज्ञापन
इससे वातानुकूलित दो कोच क्षतिग्रस्त हो गए। कोचों में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका।
ग्वालियर सेक्शन के संदलपुर और आंतरी स्टेशन के बीच पहाड़ी क्षेत्र पड़ता है। इन स्टेशनों के बीच एक गुफा भी है। इन दिनों यहां तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम ठेकेदार के मजदूर पहाड़ से गिरने वाले पत्थरों को रोकने के लिए जाली लगाने का काम कर रहे थे। तभी पहाड़ से कुछ पत्थर पटरियों के पास आकर गिरने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच दिल्ली सराय रोहिल्ला से छिंदवाड़ा जाने वाली 14624 पातालकोट एक्सप्रेस मौके से गुजरी। कई पत्थर वातानुकूलित ए वन व बी बन कोच पर आकर गिरे। इससे इन दोनों कोचों के छह से अधिक कांच टूट गए।
पत्थरों के ट्रेन से टकराने की आवाज सुनकर कोचों में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बाद में यात्रियों ने कोच टीटीई की मदद से सूचना ट्रेन चालक तक भिजवाई। बाद में ट्रेन को डबरा स्टेशन पर रोका गया।
यहां आरपीएफ उपनिरीक्षक नंदलाल मीणा ने यात्रियों से बातचीत की। यात्रियों की हालत ठीक मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।