फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   stone peltin on shatabdi train

शताब्दी एक्सप्रेस पर बरसे तो कई बार पत्थर, मगर हाथ नहीं आया कोई

Tue, 24 Oct 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Tue, 24 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
stone peltin on shatabdi train
railway jhansi news - फोटो : demo pic
शताब्दी एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने पहली बार पथराव नहीं किया है। इसके पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा एजेंसियां न तो इन घटनाओं को अभी तक रोक सकी हैं और न ही शरारती तत्व उनके हाथ आए हैं। 
विज्ञापन

 
नई दिल्ली से हबीबगंज के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस देश की वीआईपी ट्रेनों में एक है। वातानुकूलित होने के कारण सभी कोचों की खिड़कियों पर कांच लगे हैं। साल में छह से आठ ऐसी घटनाएं जरूर सामने आ जाती हैं। पिछले महीने भी हबीबगंज से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर कोटरा और सोनागिर स्टेशनों के बीच पथराव हुआ था। अधिकांश घटनाएं दतिया, डबरा और ग्वालियर के बीच होती हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा ने बताया कि डबरा के आसपास शहरी आबादी है। झुग्गी झोपड़ियां बनी हुई हैं। यहां रहने वाले बच्चे पटरियों के आसपास खेलते हैं और इनमें ही कु शरारती कभी- कभार ट्रेन पर पत्थर फेंक देते हैं। आरपीएफ हमेशा इनके बीच जाकर लोगों को जागरूक करती हैं। यह समस्या लोगों को जागरूक करने से ही दूर हो सकती है, जिसके प्रयास लगातार जारी है। सोमवार को भी घटना के बाद उपनिरीक्षक देवी सिंह ने मौके पर पहुंचकर आसपास की बस्तियों में पहुंचकर लोगों से बातचीत की। साथ ही बताया कि ऐसा करना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर कड़ी सजा का मिलती है। बच्चों को पटरी के आसपास खेलने से भी रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed