{"_id":"69c845863ad6c806e1064dd5","slug":"still-having-to-pay-electricity-bills-even-after-installing-a-solar-system-jhansi-news-c-11-jhs1004-765484-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सोलर सिस्टम लगवाने के बाद भी भरना पड़ रहा बिल, किसी का जीरो दिख रहा तो कोई ऋणात्मक बैलेंस से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सोलर सिस्टम लगवाने के बाद भी भरना पड़ रहा बिल, किसी का जीरो दिख रहा तो कोई ऋणात्मक बैलेंस से परेशान
Sun, 29 Mar 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:47 AM IST
सार
बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह है, इसलिए दिक्कत आ रही है। मार्च का बिल आने पर उसमें समायोजित हो जाएगा।
विज्ञापन
सोलर पैनल।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उपभोक्ता सोलर सिस्टम इसलिए लगवाते हैं ताकि बिजली का उत्पादन कर उसे पावर ग्रिड को बेच सकें और बदले में उन्हें बिजली बिल से राहत मिले। लेकिन, कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके सोलर सिस्टम से निर्मित ऊर्जा का बिजली खपत में समायोजन न होने के कारण उन्हें बिल भरना पड़ रहा है।
उपभोक्ता दो लाख या इससे ज्यादा रुपये खर्च कर सोलर सिस्टम लगवाते हैं। लेकिन, मार्च के बिल में ग्रिड को बेची गई ऊर्जा की राशि बिजली बिल में समायोजित नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ताओं में चिंता है। वहीं, बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष का अंतिम माह है, इसलिए दिक्कत आ रही है। मार्च का बिल आने पर उसमें समायोजित हो जाएगा।
4000 से ज्यादा उपभोक्ता परेशान
एक्सईएन (कॉमर्शियल) रविंद्र कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना है, इसलिए सोलर सिस्टम द्वारा निर्मित बिजली को बेचने की राशि और स्मार्ट मीटर का बिल इस माह समायोजित नहीं हो रहा लेकिन अगले महीने में हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के शहरी क्षेत्र में 4000 से ज्यादा उपभोक्ता हैं, लेकिन उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
यह बोले उपभोक्ता
सोलर सिस्टम लगवाने वाले भानुप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि इस महीने उनका बिल ऋणात्मक में आया और बिल की राशि जमा करनी पड़ी। वहीं, मुन्नालाल पावर हाउस पहुंचे ध्रुव सिंह का कहना है कि उनके यहां भी सोलर सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन उनके द्वारा बेची गई बिजली की राशि समायोजित नहीं हो पा रही है।