फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   STF team chapa gutaka factory

नकली गुटका बनाने की सूचना पर एसटीएफ ने मारा छापा

Sat, 27 Mar 2021 07:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
STF team chapa gutaka factory
झांसी। नकली गुटका बनाने की सूचना पर एसटीएफ की टीम ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग की टीम के साथ मऊरानीपुर में एक फैक्टरी में छापा मारा। रात भर चली पड़ताल में नकली गुटका बनाने का मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इस दरम्यान कमियां सामने आने पर 986 किलोग्राम सुगंधित सुपाड़ी जब्त की गई। इसके अलावा तीन नमूने भी एकत्र किए।
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मऊरानीपुर में एक प्रचलित ब्रांड का नकली गुटका तैयार किया जा रहा है। इससे गुटका कंपनी के साथ-साथ सरकार को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर लखनऊ से झांसी आई एसटीएफ ने शुक्रवार की शाम खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से संपर्क किया। यहां से एफडीए की टीम भी मऊरानीपुर रवाना हो गई। रात में दोनों टीमों ने पहले मऊरानीपुर औद्योगिक क्षेत्र झांकरी में जांच की। इसके बाद संबंधित फर्म की दूसरी फैक्टरी में जांच की गई। पड़ताल में नकली गुटका बनाने का मामला सामने नहीं आया। हालांकि, एफडीए की जांच में कमियां सामने आईं। खासतौर पर मिस ब्रांडिंग पाई गई। इस पर 986 किलोग्राम सुगंधित सुपारी को जब्त कर लिया गया। इसके अलावा तीन नमूने भी एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के प्रयोगशाला भेजा गया है। एफडीए की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद यादव, आजाद कुमार व कपिल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed