{"_id":"666f6d3e03381403c40bdd84","slug":"stf-caught-ganja-worth-rs-38-lakh-two-smugglers-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-334608-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एसटीएफ ने 38 लाख का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एसटीएफ ने 38 लाख का गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे खपाने, बबीना के रसोई गांव के पास पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार शाम एसटीएफ एवं बबीना पुलिस की संयुक्त टीम ने झांसी-ललितपुर हाईवे पर रसोई गांव के पास छापा मारकर एक कार से 127 किलो गांजा पकड़ा। इसकी कीमत 38 लाख रुपये बताई जा रही है। कार सवार उड़ीसा से लेकर इसे खपाने छत्तीसगढ़ जा रहे थे। दो युवक भी गिरफ्तार हुए। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि झांसी में भी उन लोगों ने गांजे की बिक्री की है। दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एसटीएफ लखनऊ यूनिट प्रभारी वीरेंद्र यादव और बबीना थाना प्रभारी अरुण तिवारी की अगुआई में पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब 6:45 बजे ललितपुर की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी एवं सीट के नीचे बोरे में छिपाकर रखा 127 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस चालक जितेंद्र उर्फ लक्की पुत्र पदम सिंह एवं आकाश पुत्र राजवीर सिंह दोनों निवासी मगोर्रा, मथुरा को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि वह लोग उड़ीसा से लेकर इसे छत्तीसगढ़ खपाने जाते हैं। कुछ मात्रा में झांसी में भी इसे बेचा। पुलिस के मुताबिक आकाश पहले भी गांजा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ बबीना समेत जीआरपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ ने पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 38 लाख रुपये कीमत बताई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।