फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sterilization was again second in Jhansi

नसबंदी में झांसी को फिर मिला दूसरा स्थान

Thu, 23 Jul 2015 12:10 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
परिवार कल्याण सेवाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2014-15 में नसबंदी कराने में झांसी जनपद ने फिर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं, मिनीलैस नसंबदी में भी झांसी की डॉक्टर ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक अमित घोष के निर्देशन में एनएसजी, मिनीलैस, पीपीआईयूसीडी के केसों को लेेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट में  किस डॉक्टर ने किसने केस किए हैं, इसका उल्लेख किया गया है। लैप्रोस्पोप और मिनीलैस विधि के जारिए महिला नसबंदी कराई जाती है। झांसी की डॉक्टर डा. पुष्पलता वर्मा ने सर्वाधिक मिनीलैस नसबंदी करने में बाजी मार ली है। इसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बी चौधरी को पीपीआईयूसीडी लगाने के लिए सांत्वना पुरस्कार मिला है। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव समेत दोनों डॉक्टरों को 24 जुलाई को लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएमओ ने विभाग के लिए इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं, जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक प्रशांत वर्मा का कहना है कि नसबंदी कराने में आशाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed