फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Steps taken for new colony, JDA gave 28 crores for land

नई कॉलोनी के लिए बढ़े कदम, जेडीए ने जमीन की खातिर दिए 28 करोड़

Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Steps taken for new colony, JDA gave 28 crores for land
झांसी। जमीन की समस्या से जूझ रहे जेडीए ने नई कॉलोनी विकसित करने की दिशा में बृहस्पतिवार को और कदम बढ़ा दिया है। जेडीए ने ग्रासलैंड के पास करीब 42 हेक्टेयर जमीन के लिए 28 करोड़ रुपये की रकम एस्क्रो एकांउट में जमा करा दिए। यहां जमीन मिलने के बाद कॉलोनी विकसित करने के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

जमीन न होने की वजह से झांसी विकास प्राधिकरण पिछले सोलह साल से कोई भी आवासीय कॉलोनी विकसित नहीं कर सका है। इसके पहले वह सारंध्रा नगर, वीरागंना नगर, पीतांबरा कॉलोनी, बेतवा विहार विकसित करने यहां आवास आवंटित कर चुका। इसके बाद से जेडीए जमीन की तलाश में जुटा हुआ था लेकिन, कहीं भी उसे जमीन नहीं मिली। इसी तरह शहर में ट्रांसपोर्ट नगर भी नहीं है। इसकी व्यवस्था जेडीए को ही करनी है। ग्रासलैंड के पास करारी में नगर निगम की जमीन चिन्हित की गई थी। काफी समय से इसके लिए जेडीए प्रशासन निगम अधिकारियों से वार्ता कर रहा था। सहमति के बाद आज 28 करोड़ रुपये खाते में जेडीए ने ट्रांसफर कर दिए। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित का कहना है कि इसके बाद अब यहां आवासीय ईकाई बनने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही काम आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed