फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Steps should be taken to improve the traffic system of the metropolis

Jhansi News: महानगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए उठाए जाएं कदम

Wed, 22 Jan 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Steps should be taken to improve the traffic system of the metropolis

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कमिश्नरी में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने महानगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने नए भूमाफिया चिह्नित करने के लिए भी कहा। उन्होंने अफसरों को नए साल में नए संकल्पों के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।



कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड योजना में झांसी, ललितपुर और जालौन को ए-प्लस मिलने पर तीनों जनपदों के डीएम को बधाई दी। इसके अलावा, उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहजन के पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उप श्रमायुक्त को निर्देश दिए कि श्रम विभाग की मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में पात्रों को लाभान्वित करें। दिव्यांगजन विभाग की समीक्षा करते हुए कृत्रिम अंग योजना के शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने को कहा।
विज्ञापन


विद्युत समस्याओं के निदान के लिए बिजली विभाग के टोल फ्री, हेल्पलाइन नंबर ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों पर लिखवाने के निर्देश दिए। कहा कि आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट व अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों और ब्लाॅकों में खेल मैदानों के निर्माण में तेजी लाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में कमिश्नर ने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। थाना दिवस में आए प्रकरणों का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्तीकरण, विस्फोस्टक लाइसेंसों का निरस्तीकरण, विद्युत चोरी प्रकरण, न्यायालय वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।


बैठक में डीआईजी केशव कुमार चौधरी, डीएम झांसी अविनाश कुमार, डीएम ललितपुर अक्षय त्रिपाठी, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी झांसी सुधा सिंह, एसपी ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक, एसएसपी जालौन डा. दुर्गेश कुमार, नगर अयुक्त सत्यप्रकाश, उपाध्यक्ष जेडीए आलोक यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed