फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State's first 200 room Vishram Sadan to be built in Medical College

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा प्रदेश का पहला 200 कमरों का विश्राम सदन

Fri, 24 Feb 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
State's first 200 room Vishram Sadan to be built in Medical College
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रदेश का पहला 200 कमरों का मल्टी स्टोरी विश्राम सदन बनेगा। यहां पर तीमारदार ठहर सकेंगे। खाने के लिए मेस की भी व्यवस्था होगी। जल्द ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बताया गया कि अभी एम्स दिल्ली और पटना में तीमारदारों के लिए ऐसी बिल्डिंग बनी हुई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत विश्राम सदन के निर्माण के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखा था। पावर ग्रिड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रामनरेश तिवारी ने प्राचार्य को विश्राम सदन बनाने का आश्वासन दिया था। अब सीएसआर फंड से इसके निर्माण की मंजूरी मिल गई है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि कॉलेज में तीन मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसमें 200 कमरे होंगे। लिफ्ट और मेस भी होगी। सस्ती दरों पर तीमारदारों को भोजन मिलेगा। विश्राम सदन के रखरखाव के लिए न्यास से अनुबंध किया जाएगा। तीमारदारों को सिर्फ 50 रुपये प्रतिदिन किराया देना होगा। अभी मेडिकल कॉलेज के वार्डों में 700 बेड हैं। हर समय 500 मरीज यहां भर्ती रहते हैं। उनके साथ रहने वाले तीमारदार को जमीन पर सोना पड़ता है। विश्राम सदन बनने के बाद तीमारदारों के रहने और खाने का बेहतर इंतजाम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed