फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State President of BJP Mahila Morcha said Priyanka Gandhi remembers UP coming in elections no one takes it seriously

झांसी: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- प्रियंका गांधी को चुनाव में आती यूपी की याद, कोई गंभीरता से नहीं लेता

Sat, 13 Nov 2021 08:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 13 Nov 2021 08:14 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गठबंधन की सरकार वाले महाराष्ट्र में महिलाओं पर खूब अत्याचार हो रहा है, लेकिन वो उन्हें दिखाई नहीं देता। कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कुपोषण के मामले भी बहुत अधिक हैं, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के गलत आंकड़े बताकर अपनी सियासत चमकाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
State President of BJP Mahila Morcha said Priyanka Gandhi remembers UP coming in elections no one takes it seriously
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा झांसी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या ने कांग्रेस की यूपी प्रभारी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को सिर्फ चुनाव के समय ही उत्तर प्रदेश की याद आती है। उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। सपा के बारे में कहा कि जनता उनके गुंडाराज को नहीं भूली है। भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने ये बात कही।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 में विधानसभा चुनाव है, इसलिए प्रियंका गांधी यूपी में घूमने लगी हैं। पिछले चार सालों में उन्होंने प्रदेश की जनता का हाल तक नहीं जाना। आरोप लगाया कि कांग्रेस की गठबंधन की सरकार वाले महाराष्ट्र में महिलाओं पर खूब अत्याचार हो रहा है, लेकिन वो उन्हें दिखाई नहीं देता। कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में कुपोषण के मामले भी बहुत अधिक हैं, लेकिन वह उत्तर प्रदेश के गलत आंकड़े बताकर अपनी सियासत चमकाना चाहती हैं। 
विज्ञापन


हकीकत ये है कि योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में कुपोषण के मामलों में दो प्रतिशत तक की कमी आई है। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी बड़ा हमला बोला। कहा कि सपा की सरकार में पीड़ित थाने तक नहीं पहुंच पाता था। यदि पहुंच भी जाता था तो उसकी एफआईआर दर्ज नहीं होती थी। सपा की गुंडई, अत्याचार, जमीनों पर कब्जे, उत्पीड़न के माहौल को जनता भूली नहीं है। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश सह प्रभारी अंजुला मौर्य, प्रदेश महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, चित्रा सिंह, प्रियांशु डे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगी राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि भाजपा कमल शक्ति संवाद के अंतर्गत मां दुर्गा के नौ रूपों से प्रेरित होकर महिला मोर्चा नारी सशक्तीकरण के विषय को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत झांसी से करने जा रहा है। प्रदेश में नौ स्थानों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। इसका शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे दीनदयाल सभागार में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन करेंगी। समाज के प्रबुद्ध महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, उन्हें महिलाओं के लिए किए गए कामों, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed