{"_id":"683df91a0334dbe24008c83d","slug":"state-level-junior-boxing-competition-starts-from-today-250-players-of-the-state-will-show-their-strength-in-boxing-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-569044-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से, प्रदेश के 250 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से, प्रदेश के 250 खिलाड़ी मुक्केबाजी में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 3 जून से 6 जून तक अंडर-17 राज्यस्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, आजमगढ़, बरेली, फैजाबाद, मुरादाबाद, बस्ती, चित्रकूट, सहारनपुर, देवीपाटन, मिर्जापुर, अलीगढ़, मेरठ छात्रावास एवं झांसी छात्रावास मंडल की बालक बालिका वर्ग की टीमों के 250 मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे।बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंगलवार शाम 5:30 बजे स्टेडियम में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे शुभारंभ करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ की ओर से नामित निर्णायकों में देवेंद्र कुमार झांसी, अतुल सिद्धार्थ प्रयागराज, रॉबिन सिंह मेरठ, मुकेश कुमार यादव मथुरा, शरद चंद्रा लखनऊ, शिवम वर्मा आगरा, गौरव ठाकुर आगरा, आंचल साहू लखनऊ, संतोष त्यागी कानपुर, अल्पना शर्मा कानपुर आदि शामिल किए गए।