{"_id":"611c153a8ebc3e42a5044e72","slug":"state-government-will-honor-125-youth-jhansi-news-jhs2020634106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार करेगी जिले के 125 युवाओं को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार करेगी जिले के 125 युवाओं को सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार 125 युवाओं को करेगी सम्मानित
19 अगस्त को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रदेश भर के युवा खिलाड़ियों और युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में 19 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जिले के 75 युवा खिलाड़ी और 50 युवक मंगल दल के कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी युवा 18 अगस्त को लखनऊ रवाना होंगे।
इकाना स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के प्रत्येक जिले से 75 खिलाड़ी (50 पुरुष और 25 महिला) तथा 50 युवक मंगल दल के अध्यक्ष (25 युवक और 25 महिलाएं) समेत 125 युवा प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले और मेडल विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे। प्रदेश के 75 जिलों के खिलाड़ियों का जमावड़ा 19 अगस्त को लखनऊ में होगा। यह पहली बार हो रहा है कि इतने अधिक खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से 18 अगस्त को सुबह दस बजे तीन बसों के माध्यम से सभी खिलाड़ी और युवा लखनऊ के लिए रवाना होंगे। बस में लड़कियों और लड़कों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था होगी। इसका नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी बी. प्रसाद को बनाया गया है। क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर भी साथ में जाएंगे। लड़कियों की सुरक्षा के लिए दो महिला उपनिरीक्षक और एक उपनिरीक्षक भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग समय पर स्टेडियम पहुंच जाएं, ताकि निर्धारित समय से सभी बसें लखनऊ के लिए रवाना हो सकें।