फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   State government should provide an additional 6,000 to farmers' accounts: Maurya

किसानों के खातों में 6 हजार रुपये अतिरिक्त दे राज्य सरकार: मौर्य

Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
State government should provide an additional 6,000 to farmers' accounts: Maurya
मोंठ। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश की बैठक नगर के एक विवाह घर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भैया राम मौर्य ने की। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और बढ़ती कृषि लागत पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से कई मांगें उठाईं। इनमें किसानों के खातों में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये अतिरिक्त देने की प्रमुख मांग थी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छह हजार रुपये दे रही है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार को भी यह सहायता देनी चाहिए। इससे किसानों को बढ़ती कृषि लागत से राहत मिलेगी। उन्होंने खाद, बीज और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की बात कही। प्रांतीय संगठन मंत्री कानपुर प्रांत कमलेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। संगठन विभिन्न मांगों के समाधान के लिए धरना-प्रदर्शन और आंदोलन की तैयारी कर रहा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed