फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   state govermant has beed corrupted

भ्रष्टाचार में डूबी प्रदेश सरकार

Mon, 18 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रालोद के पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई। नहरों का जाल बिछाने से बुंदेलखंड का विकास हो सकेगा। भरपूर पानी मिलने से किसान हर तरह की फसल यहां पर बो सकेगा।  किसानों को जागरूक करने के लिए पार्टी द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों को उचित मुआवजा नहीं दे रही है। 
विज्ञापन



 सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यादव सिंह प्रकरण जांच में सहयोग नहीं कर रही है। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा का पर्चा आउट, दरोगा भर्ती व पुलिस भर्ती में राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने राज्यपाल से मांग किया कि प्रदेश के हालातों की रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजे ताकि राज्य सरकार बर्खास्त हो सके। जमीन अधिग्रहण बिल किसानों के हित में नहीं है। आपदा से क्षति हुई फसलों में लेखपाल व प्रधानों की मिली भगत से सर्वे कार्य हुआ है।
विज्ञापन



इस कारण किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। 73 जनपदों को आपदा ग्रस्त घोषित किया गया है। एक हेक्टेयर फसल की मुआवजा राशि 27 हजार रुपये घोषित हैं। आधा मुआवजा राशि केंद्र व आधा राज्य सरकार को देना होता है। लेकिन, भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी राज्य सरकार द्वारा नियम संगत किसानों को मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है। पार्टी द्वारा जिला पंचायत चुनाव व्यापक पैमाने पर लड़ने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुंदेलखंड में नहरों का जाल बिछा दिया जाए तो यहां पर काफी हद तक पानी की समस्या कम हो सकती है। बुंदेलखंड का उत्थान जड़ी बूटी के खेती से हो सकता है। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह क्षेत्र बेहद समृद्धशाली है। लेकिन, प्रदेश सरकार यहां के विकास पर ध्यान नहीं दे रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान  प्रदेश सचिव अशोक कुमार निरंजन, जिलाध्यक्ष वीर सिंह राजपूत, जालौन जिलाध्यक्ष मनोज बुधौलिया, मध्य क्षेत्र अध्यक्ष राकेश सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed