फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   state back class commision

बैकलॉग पदों को भरने की आहट

Tue, 24 Nov 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 24 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
state back class commision
झांसी। प्रदेश में बैकलॉग के खाली पड़े पदों की नियुक्तियां निकलने की आहट शुरू हो गई है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने विभाग वार खाली पड़े आरक्षित पदों के बारे में जानकारी मांगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि सूची मिलने के बाद आयोग राज्य सरकार से खाली पदों पर नियुक्ति निकालने की सिफारिश करेगा।
विज्ञापन


राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर बैकलॉग की स्थिति की जानकारी मांगी है। उन्होंने जिले के सभी विभागों में स्वीकृत पदों की संख्या, स्वीकृत पदों के सापेक्ष कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, कार्यरत कर्मचारियों में अन्य पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों की संख्या व कुल कर्मचारियों में उनकी संख्या का प्रतिशत बताने को कहा है। आयोग के सचिव ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विभाग वार रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागों से योजना वार लाभार्थियों की संख्या, लाभार्थियों में ओबीसी लाभार्थियों की संख्या व उनका प्रतिशत बताने को कहा है। आयोग के पत्र की प्रतियां जिलाधिकारी अनुराग यादव ने जिले के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भेजते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed