फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Standing van between fight

गाड़ी खड़ी करने को लेकर भिड़े दो पक्ष, थाने पर भी काटा हंगामा

Wed, 25 Nov 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Standing van between fight
झांसी। सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से नाखुश एक पक्ष ने थाने पर भी हंगामा काटा।
विज्ञापन

खाती बाबा क्षेत्र निवासी चंदीप सोमवार को दीनदयाल नगर स्थित ससुराल गया था। इसी दौरान रात करीब सवा दस बजे पड़ोस के परशुराम, पवन आदि के साथ गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका विवाद हो गया। चंदीप का आरोप है कि विवाद शांत होने के बाद वह लोग घर में खाना खा रहे थे इसी बीच परशुराम, पवन पंकज, बृजेश आदि घर में घुस आए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। मारपीट करके उनकी पत्नी, सास, ससुर आदि को घायल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष ने चंदीप, सुरेश, देवेंद्र, हेमलता आदि पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने की बात पुलिस को बताई। दोनों ही पक्ष तहरीर लेकर सीपरी थाने पहुंच गए। थाने में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में पुलिस ने दोनों ही पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। उधर, पुलिस की कार्रवाई से नाखुश एक पक्ष से तमाम लोग थाने पहुंच गए। इन लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह इन लोगों को वहां से खदेड़कर मामला काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed