फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   staff nurse suspend

रुपये मांगने के आरोप में स्टाफ नर्स सस्पेंड

Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 12 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
staff nurse suspend
ml jhansi news - फोटो : demo pic
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पैसे मांगने वाली स्टाफ नर्स की पहचान कराने के लिए डीएम ने वाहन भेजकर करगुवां से शिकायतकर्ता महिला को बुलवाया। शिनाख्त होते ही प्राचार्य ने आरोपी स्टाफ नर्स श्वेता को निलंबित कर दिया है। बुधवार को करगुवां में पहुंचे डीएम से महिला ने स्टाफ नर्स द्वारा पैसे मांगने की शिकायत की थी। इसपर बृहस्पतिवार को डीएम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर यह मामला उठाया।
विज्ञापन


डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बुधवार को करगुवां गांव का भ्रमण किया था। जब डीएम आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो विनीता पाली पत्नी नरेंद्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज के पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने के दौरान स्टाफ नर्स द्वारा पैसे मांगने की शिकायत की थी। इसपर बृहस्पतिवार को डीएम निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। सबसे पहले डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट देखा। वहां खुले में रखी मशीन के संबंध में डॉ. साधना कौशिक, सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या से पूछताछ की और मशीन के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा। वार्ड की बिल्डिंग में दाखिल होने के दौरान रैंप टूटा मिला, जिसे सुधरवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


वार्ड बिल्डिंग में खुले मेडिकल स्टोर के बारे में भी पूछताछ की, तो प्राचार्य ने उन्हें बताया कि यहां 22 प्रतिशत या उससे अधिक की छूट पर दवा मिलती है। शासन की स्वीकृति से मेडिकल स्टोर खुला है। इसी दौरान उन्होंने एक मरीज से पर्चा ले लिया। मरीज के पास सादा पर्चा था। उसमें न तो डॉक्टर का नाम लिखा था, न ही हस्ताक्षर थे। इसपर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर से जवाब तलब करने को कहा। डीएम वन स्टॉप सेंटर भी पहुंचे। फिर डीएम एनआरसी पहुंचे और भर्ती बच्चों, अभिभावकों से बातचीत की। हंसारी निवासी गीता पत्नी रामसेवक वर्मा ने डीएम को बताया कि एनआरसी में पांच दिन से बच्ची भर्ती है। इलाज से लाभ हुआ है। खाने के लिए केला, दूध, खिचड़ी, दलिया मिलता है। केंद्र में बच्चों के साथ मां को भी खाना दिया जाता है। चिरगांव निवासी रजनी पत्नी किशन कुमार ने बताया कि अतिकुपोषिण होने के कारण उन्होंने बच्ची को भर्ती कराया है। बच्ची की सेहत में सुधार हो रहा है। केंद्र के किचन में खाने के साथ मच्छर मारने की क्वाइल मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरसी में डीएम ने प्राचार्य को बताया कि करगुवां में एक महिला ने स्टाफ नर्स द्वारा पैसे मांगने की शिकायत की है। प्राचार्य ने कहा कि यदि महिला शिनाख्त कर लेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम ने वाहन भेजकर महिला को मेडिकल कॉलेज बुलवाया। महिला ने स्टाफ नर्स की पहचान की। प्राचार्य ने दोनों के लिखित बयान दर्ज कराए। मामले की जांच चलने तक प्राचार्य ने स्टाफ नर्स को तुरंत निलंबित कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed