फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Stadium-B and Junior Datar Parvai Nagar teams won the match

स्टेडियम-बी और जूनियर दातार परवई नगर टीमों ने जीते मुकाबले

Tue, 22 Feb 2022 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stadium-B and Junior Datar Parvai Nagar teams won the match
झांसी। रेलवे डीएसए मैदान पर चल रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम-बी और जूनियर दातार परवई नगर की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित कर मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच चैंपियन क्रिकेट क्लब और स्टेडियम-बी टीमों के बीच खेला गया। जिसमें चैंपियन क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज प्रभात यादव ने 27, राहुल कुमार ने 21 एवं राहुल चौधरी ने 15 रन बनाए। स्टेडियम-बी की ओर से गेंदबाज आशीष द्विवेदी व अनिकेत श्रीवास व मेघराज ने ने दो-दो एवं संदीप प्रजापति ने एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में स्टेडियम-बी टीम ने रोमांचक मुकाबले में एक गेंद शेष रहते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की। जिसमें ओपनर बल्लेबाज देवेंद्र प्रताप ने 48 व बल्लेबाज मोहित परिहार ने 35 रन बनाए। मैच में रोमांचक स्थिति उस समय बनी गई जब आखिरी ओवर में स्टेडियम-बी टीम को जीत के लिए 19 रनों की आवश्यकता थी। तब बल्लेबाज अनंत मिश्रा ने 25 व अनिकेत ने 12 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन करने पर अनिकेत श्रीवास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला एसएस क्रिकेट क्लब और जूनियर दातार नगर परवई टीम के बीच हुआ। जूनियर दातार नगर परवई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज धर्मेंद्र कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके व दो छक्कों की मदद से 56 रनों का योगदान दिया। वहीं बल्लेबाज प्रदीप कुमार ने 34, सोनू कबूतरा व अंकेश कुमार ने 22-22 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब की ओर से राज कुमार, विनय कुमार, रतेंद्र पाल ने दो-दो एवं हर्ष राय ने एक विकेट प्राप्त किया।
एसएस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 104 रन ही बना सकी। जिसमें बल्लेबाज विनय कुमार ने 32 अभय प्रताप ने 20 सर्वाधिक रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाजी करने पर धर्मेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।

मैच के दौरान यादवेंद्र सिंह, मोहम्मद आरिफ, पीयूष नामदेव व जितेंद्र दीक्षित अंपायर रहे। परवेज खान स्कोरर एवं मोहम्मद रहूफ व हरीश कुमार ऑब्जर्वर रहे। इस मौके पर जेडीसीए सचिव अजय कुमार मिश्रा, निदेशक संजय साहनी, विवेक खत्री, संयुक्त सचिव निखिल मिश्रा, हरीश कुमार, सह सचिव रवि शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed