{"_id":"5991f50e4f1c1b68398b4723","slug":"ssp-presidential-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी को राष्ट्रपति पदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी को राष्ट्रपति पदक
amarujala
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
ssp jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला को राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को उनके नाम की घोषणा हुई।
जितेंद्र कुमार शुक्ला 19 मई 2017 से झांसी में एसएसपी के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह पुलिस महकमे में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। पुलिस विभाग से वह 1987 में बतौर डिप्टी एसपी जुड़े थे। कई जिम्मेदार पदों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बाद 2005 में उनकी पदोन्नति आईपीएस सेवा में हुई थी। इसके बाद वह एसपी सिद्धार्थ नगर, पीएसी कमांडेंट, एसपी इंटेलीजेंस और डीजीपी ऑफिस में एसपी लॉ एंड आर्डर के पद पर रह चुके हैं। पुलिस विभाग में जितेंद्र कुमार शुक्ला की पहचान ईमानदार और साफ-सुथरी छवि के अफसर के रूप में होती है। इसके अलावा ललितपुर के उप निरीक्षक वीरेंद्र स्वरूप और मुख्य आरक्षी कमल सिंह को भी पुलिस पदक देने की घोषणा हुई है।