Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sridham Express engine failure, fans and AC stopped, passengers were suffering for two hours

Jhansi News: श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल, बंद हो गए पंखे और एसी, दो घंटे तड़पते रहे मुसााफिर

Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sridham Express engine failure, fans and AC stopped, passengers were suffering for two hours
- झांसी से भेजा गया दूसरा इंजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार सुबह करारी स्टेशन से पहले फेल हो गया। इसके चलते दो घंटे तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही। इंजन फेल होते ही ट्रेन में चल रहे पंखे और एसी बंद हो गए। लाइटें भी बंद रहीं। वॉशरूम में पानी खत्म हो गया। भीषण गर्मी में यात्री तड़पते रहे। करीब एक घंटे बाद झांसी से दूसरा इंजन भेजा गया। इस दौरान झांसी-दिल्ली डाउन ट्रैक 55 मिनट तक बाधित रहा।
गाड़ी संख्या 12192 श्रीधाम एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 7:37 बजे झांसी स्टेशन से दतिया के लिए रवाना हुई। झांसी से 10 किमी दूर करारी स्टेशन से पहले ट्रेन के इंजन से गाय टकरा गई। लोको पायलट से ट्रेन को रोककर गाय के शव को ट्रैक से हटाया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को लोको पायलट ने आगे बढ़ाया, तो इंजन का पाॅवर फेल हो गया। इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलने पर झांसी स्टेशन से सुबह 8:42 बजे नए इंजन को मौके के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

उधर, ट्रेन का इंजन फेल होने के बाद स्लीपर कोच में चल रहे पंखे बंद हो गए। एसी कोच में एसी ने काम करना बंद कर दिया। तेज धूप में यात्री गर्मी से परेशान रहे। पूरी ट्रेन के यात्री उतरकर ट्रैक पर खड़े हो गए। इसके साथ ही ट्रेन में पानी खत्म हो जाने से भी यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह के वक्त वॉशरूम जाने के लिए यात्री परेशान रहे। झांसी से इंजन पहुंचने के करीब एक घंटे बाद 9:50 बजे ट्रेन को दतिया के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे केबिन में बैठे बुजुर्ग को उल्टियां हुईं
जबलपुर से आगरा के लिए यात्रा कर रहे यात्री मयंक ने बताया कि ट्रेन पहले ही डेढ़ घंटे लेट चल रही थी। झांसी से निकलते ही फिर खड़ी हो गई। मेरे कोच के पंखे अचानक बंद हो गए। मेरे केबिन में ही बुजुर्ग दंपती बैठे थे। गर्मी होने से बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने लगी। उनको अचानक उल्टियां होने लगीं। वॉशरूम की ओर गए तो पानी नहीं था। एक घंटे बाद दूसरा इंजन आया तो ट्रेन में पंखे चालू हुए।
--------------
बच्चे दूध के लिए तरसे
दिल्ली के लिए यात्रा रहे यात्री सचिन ने बताया कि ट्रेन दो घंटे तक खड़ी रही। जंगल में ट्रेन के खड़े हो जाने से बहुत दिक्कत हुई। वॉशरूम गंदे पड़े थे। इसके साथ बच्चे दूध के लिए तरस गए, तो बुजुर्गों को चाय न मिल सकी। वेंडरों के पास भी खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। ट्रेन शाम को छह बजे दिल्ली पहुंची। पूरे रास्ते परेशान रहे।
------------
दो ट्रेनें हुईं प्रभावित
श्रीधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के चलते झांसी-दिल्ली डाउन ट्रैक 55 मिनट तक प्रभावित रहा। इसके चलते दो ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। गाड़ी संख्या 12647 कोयम्बटूर-दिल्ली एक्सप्रेस झांसी से पांच किमी निकलकर खड़ी हो गई। इसी तरह गाड़ी संख्या 12625 केरला एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12269 दूरंतो एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

-------------
14 घंटे लेट आई उत्कल एक्सप्रेस
ओडिशा हादसे के 50 दिन बाद भी दो तीर्थ स्थानों को जोड़ने वाली उत्कल एक्सप्रेस की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही है। पुरी से चलकर हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस साढ़े 14 घंटे की देरी से झांसी आई। हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्री पूरे दिन परेशान रहे। ट्रेन को सुबह 5:45 बजे झांसी आना था, लेकिन यह रात 8:16 बजे झांसी पहुंची।
-------------
ट्रेन से गाय टकरा गई थी। जानकारी मिलने पर झांसी से तत्काल दूसरा इंजन भेजा गया। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed