{"_id":"5f32f33c8ebc3e3cdf0449ad","slug":"sri-krishan-janmastmi-jhansi-news-jhs1736678167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
मुरली मनोहर मंदिर में जयकारे लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। मंगलवार की मध्यरात्रि नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों में विभोर हो गयी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर महानगर के मंदिरों में मध्य रात्रि श्रद्धालु भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए भारी बरसात के बावजूद भी उमड़ते रहे। भगवान के अवतरित होने की खुशी में झूम उठे और बधाई गीत गाए। बुधवार को भी कई मंदिरों तथा घरों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
त्योहार को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। मंदिरों में केला तथा आम के पत्तों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजावट की गई। बड़ा बाजार के मुरली मनोहर मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को भगवान के जन्म की कथा सुनाई गई। मध्य रात्रि शंख, घंटों की ध्वनि पर जन्मोत्सव की आरती की गई। इस अवसर पर बसंत विष्णु गोलवलकरए हर्षल गोलवलकर आदि मौजूद रहे। इधर सीपरी के गोपाल जी मंदिर में वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भगवान का अभिषेक श्रद्धालुओं ने किया। रात 12 बजे पुजारी केशवेन्द्र द्विवेदी ने आरती की। इस अवसर पर देवेन्द्र मानसिंह वर्मा सनी गौरव चौरसिया आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। गोपीनाथ जी के मंदिर में जन्मोत्सव की आरती महंत विष्णु दत्त स्वामी ने की। भक्तों को माखन मिश्री का प्रसाद मार्तंड स्वामी विवेक दत्त स्वामी ने वितरित किया।
इधर, बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने फूल बंगला झांकी सजाई। भगवान की जन्म उत्सव आरती कालीचरण जारोलिया ने की। भक्तों ने आतिशबाजी की। इस अवसर पर बॉबी सेवक ताम्रकार रामसेवक कुशवाहा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। लक्ष्मण गंज स्थित श्री कृष्ण मंदिर में पुजारी अविनाश चौबे ने आरती की। गांधी रोड स्थित श्री गोपाल जी महाराज के मंदिर में पुजारी राधे चौबे ने आरती की। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी शुभम चौबे गोपाल चौबे आदि मौजूद रहे। इधर रेलवे स्टेशन के टैक्सी स्टैंड पर जन्माष्टमी को लेकर झांकी सजाई गई। रात में पूजा अवसर पर आतिशबाजी भी श्रद्धालुओं ने की। इस अवसर पर बुंदेलखंड आपे मैजिक टैक्सी फेडरेशन के अध्यक्ष मंसूर अहमद मंसूरीए ओम प्रकाश साहू श्याम सुंदर शर्मा राकेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित झांकियां सजाई गई। जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालु लगातार आते रहे। हालांकि इस दौरान श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन पूरी तरह से किया।
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व पर सोशल मीडिया में भी लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए संदेशों का आदान प्रदान हुआ। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की माखन लीला की फोटो भी लोगों ने एक दूसरे को भेजी।
भक्तों ने झूला पर झुलाया भगवान को
मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण से से जुड़ी झूला झांकी भी सजाई गई। भगवान की भक्ति में विभोर कई श्रद्धालुओं ने भगवान को झूलों पर झुलाया और उनकी वंदना की। इस पल को कई श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल के कैमरे से कैद कर लिया।

दतिया गेट बाहर हनुमान मंदिर पर हुई सजावट।- फोटो : REPORTERS