फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sramic sangadan

श्रमिक संगठनों को कमजोर करने का काम कर रही सरकार

Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sramic sangadan
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ की मंडलीय परिषद सभा में केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को कोसा गया। रेल नेताओं ने कहा कि सरकार श्रमिक संगठनों को कमजोर करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री व जोनल महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि सरकार ने संसद में औद्योगिक संबंध कोड 2020 को बिना चर्चा के लागू कर श्रमिक संगठनों को कमजोर करने का काम किया है। महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत के भुगतान पर रोक लगा दी गई। रिक्तियां न भरकर कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित किया जा रहा है। रेलगाड़ियों के निजीकरण का संघ पुरजोर विरोध कर रहा है। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि ग्रुप सी व ग्रुप डी के कर्मचारियों को बिना सीलिंग कर रात्रि भत्ता मिलना चाहिए।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन निजी हाथों में देना बंद होना चाहिए। मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम को रद्द होना चाहिए। जो विभाग कर्मचारियों से 12 घंटे ड्यूटी करा रहे हैं उसे आठ घंटे होना चाहिए। नीलम सिंह, संजीवन राय, विजय सिंह, नीरज दुबे, संजीव नायक, केएस शुक्ला, महेंद्र सेन, राजेश गुप्ता, अनिल शर्मा, कामता प्रसाद साहू, एसके सिंह, केके त्रिपाठी, प्रेमचंद्र मीणा, सुधीर सक्सेना ने विचार व्यक्त किए। आभार मंडल मीडिया प्रभारी उमर खान ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed