फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sprituality and culture see in art exhibition

ब्रज की होली व बनारस की आध्यात्मिकता दिखी चित्रों में

Mon, 09 Dec 2019 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
sprituality and culture see in art exhibition
चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते लोग।
झांसी। राजकीय संग्रहालय में रशियन विज्ञान एवं कला केंद्र दिल्ली, ग्रामीण नागरिक स्वावलंबन संस्था और राजकीय संग्रहालय के संयुक्त संयोजन में हिस्टोरिकल रिफलेक्शन ऑफ इंडो रशियन आर्ट एंड कल्चर विषय पर लगी चित्र प्रदर्शनी में चित्रकारों ने भारत के शहरों खासकर बनारस की आध्यात्मिक संस्कृति को प्रस्तुत किया। साथ ही, रशियन डॉल में ताज महल, क्रेमलिन को भी दिखाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारत और रूस के चित्रकारों द्वारा बनाए गए चित्रों को लगाया गया। इसमें दिल्ली की पदमिनी मेहता के चित्रों में बनारस की धार्मिक जीवन चर्या और लखनऊ के शहर को दिखाया गया। उनके चित्रों में पर्यावरण संरक्षण भी संदेश दिया गया। वरिष्ठ चित्रकार पदमिनी ने बताया कि उन्होंने 20 वर्ष पहले ही पर्यावरण और हेरिटेज संरक्षण पर चित्र बनाकर लोगों को जागरूक किया था। अन्य चित्रकारों में दिल्ली के राज ने ब्रज की होली, वैभव ने प्रकृति को उकेरा। आदर्श सिन्हा ने जर्मन पेपर पर रशियन डॉल में भारत और रूस की ऐतिहासिक इमारतों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

संग्रहालय में विजेता हुए पुरस्कृत
झांसी। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग, बुंदेलखंड इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व शोध संस्थान, राजकीय संग्रहालय और इंटैक के तत्वावधान में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता हुई थी। इसके विजेता रागिनी प्रजापति, नंदिनी राजपूत, सूफिया खान, करिश्मा बानो, शीबू खान, वैभव चंद्रा, सपना प्रजापति, अमित प्रजापति, माया देवी, अविजित कुमार, राहुल सेन, विशाखा कुशवाहा, शरद आदि को प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एसके दुबे, संग्रहालय की उप निदेशिका डॉ. आशा पांडेय, इंटैक ललितपुर के संयोजक संतोष कुमार शर्मा, डॉ. उमा पाराशर ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed