फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   spg chaqe priyanka sequerity in jhansi

प्रियंका का रोड शो- एसपीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 25 Apr 2019 01:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
spg chaqe priyanka sequerity in jhansi
conngress jhansi - फोटो : amarujala
कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बृहस्पतिवार को होने वाले रोड शोे को देखते हुए एसपीजी ने सुरक्षा व्यवस्था टटोली। अधिकारियों के साथ टीम ने इलाकोें का निरीक्षण कर ब्लू प्रिंट तैयार किया। देर शाम अधिकारियों व एसपीसी के बीच हुई बैठक में भी सुरक्षा पर चर्चा हुई।  खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है, जो गोपनीय तरीके से नजर रखेंगी। उनको एसपीजी सुरक्षा मिलने के कारण इर्द-गिर्द कोई फटक नहीं पाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 10.30 बजे ग्वालियर रोड स्थित हवाई पट्टी पर प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यहां से वे सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगी। बुधवार को चित्रा चौराहे के पास एक होटल मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कोआर्डिनेटर धीरज गावा ने बताया कि प्रियंका गांधी का रोड शो सिंधी चौराहा स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय से सुबह ग्यारह बजे शुरू होकर मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, बड़ाबाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, तलैया, ओरछा गेट, कसाई मंडी, कपूर टेकरी होकर एवट मार्केट पर खत्म होगा। वह सिंधी तिराहे पर बने छह कुंड महादेव मंदिर पर दर्शन भी करेंगी।
विज्ञापन

 
जगह-जगह रुकेगा यातायात
प्रियंका के रोड शो को देखते हुए यातायात व्यवस्था का भी खाका तैयार किया गया है। इस दौरान किसी भी तरह का रूट डायवर्जन नहीं किया गया है। जिस स्थान से उनका काफिला निकलेगा, वहां-वहां कुछ समय के लिए बेरीकेडिंग लगाकर यातायात रोका जाएगा और उनके जाते ही सुचारु होगा। मानिक चौक पहुंचने से पहले मिनर्वा समेत आसपास के इलाकोें का यातायात रोका जाएगा। इस दौरान कई थानों का फोर्स भी व्यवस्था में जुटा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- कांग्रेस ने जारी किया स्थानीय घोषणा पत्र
  झांसी। कांग्रेस ने बुधवार को स्थानीय घोषणा पत्र भी जारी कर दिया।  घोषणा पत्र में बुनकर समुदाय के सतत विकास के लिए कार्य योजना, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान को रोकने की व्यवस्था, सिंचाई परियोजना की शुरूआत, यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए बुंदेलखंड पैकेज को दोबारा शुरू करने, सफाई कर्मचारियों के वेतन- भत्तों की समस्या को हल करने, ललितपुर में वनाधिकार कानून प्रवर्तन किए जाने का वादा किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राजीव रिछारिया, नीता अग्रवाल, सरला सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed