फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speeding vehicle crushes motorcyclist, death

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन ने मोटर साइकिल सवार को कुचला, मौत

Tue, 24 Sep 2024 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Speeding vehicle crushes motorcyclist, death
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। सोमवार शाम झांसी-ग्वालियर हाईवे पर अंबाबाय के स्वास्थ्य केंद्र के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक को गंभीर चोट आ गई। मेडिकल कॉलेज लेकर जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

सीपरी बाजार के गोपालपुरा गांव निवासी रितेश अहिरवार (17) पुत्र कृष्ण कुमार पिता के साथ मिलकर खेती-किसानी करता था। शाम को पीतमपुरा में अपनी रिश्तेदारों से मिलने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब सात बजे जैसे ही झांसी-ग्वालियर हाईवे से होते हुए वह अंबाबाय स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

रितेश सिर के बल सड़क पर जा गिरा। तेज रफ्तार वाहन उसे कुचलते हुए भाग निकला। रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। रितेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed