{"_id":"6a18a8c19b1326d36304e5ac","slug":"speeding-car-runs-over-youth-dies-jhansi-news-c-11-jhs1004-805035-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस; वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आरटीओ कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंदा, मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस; वीडियो
Fri, 29 May 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:12 AM IST
सार
तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद डाला। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद कार से चालक व उसमें बैठा एक और शख्स भागते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कार की चपेट में आया युवक।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार देर शाम युवक की मौत हो गई। चालक मौके से कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।
नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाले विनोद कुशवाहा आरटीओ कार्यालय के पास से निकल रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने विनोद को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पाकर विनोद के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां विनोद के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार जब्त कर ली। थाना प्रभारी नवाबाद रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन