फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Speed of Jhansi-Khajuraho Highway in Sakarar

- सकरार में थमी खजुराहो हाईवे की रफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Speed of Jhansi-Khajuraho Highway in Sakarar
झांसी। झांसी-खजुराहो फोरलेन हाईवे के निर्माण की चाल पर सकरार में ब्रेक लग गया है। यहां तीन किलोमीटर के हिस्से में निर्माण बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के मुद्दों का हल न निकलने की वजह से ये स्थिति बनी हुई है। इससे तय मियाद के एक साल बाद भी हाईवे का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा झांसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो तक 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था और पूरा नवंबर 2020 में होना था, लेकिन अभी भी काम अधूरा ही पड़ा हुआ है। पहले मध्य प्रदेश के निवाड़ी जनपद में एनएचएआई को समस्या का सामना करना पड़ा था। यहां भी अधिग्रहित जमीन मिलने में देरी हुुई थी।
विज्ञापन

अब झांसी जिले के सकरार कस्बे में मामला फंसा हुआ है। यहां स्थानीय लोग मुआवजा राशि को कम बता रहे हैं। यहां फ्लाईओवर के निर्माण पर भी स्थानीय लोगों से सहमति नहीं बन पा रही है। फ्लाईओवर के दोनों ओर बनने वाली सर्विस लेन की चौड़ाई को लेकर भी कम करने की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा ये मुद्दा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री तक ले जाया जा चुका है। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्माण में हो रही देरी की शिकायत शासन तक से की जा चुकी है। बावजूद, समस्या का हल नहीं निकल पाया है, जिससे सकरार में तकरीबन तीन किलोमीटर के हिस्से में काम तीन महीने से बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा राशि का 92 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। शेष की प्रक्रिया भी जारी है। अधिग्रहित जमीन एनएचएआई को सौंपी जा चुकी है। जल्द ही सभी मसलों का हल निकाल लिया जाएगा।
- राम अक्षयवर चौहान, एडीएम (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed