{"_id":"62113ecba3417f626c61ca16","slug":"speed-of-corona-virus-stopped-in-jhansi-patients-decreasing-rapidly-jhansi-news-jhs215318556","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में थमने लगी कोरोना वायरस की रफ्तार, तेजी से घट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में थमने लगी कोरोना वायरस की रफ्तार, तेजी से घट रहे मरीज
विज्ञापन
झांसी। जिले में दो महीने में कोरोना वायरस की तीसरी रफ्तार थमने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत 16 मरीज सामने आए हैं। किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 180 रह गई है।
शनिवार को जिले में कोरोना के 2623 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1909, ट्रू नेट से चार और एंटीजन किट से 710 नमूने जांचे गए। इस दौरान थापकबाग, इसाईटोला, दतिया गेट, टहरौली, मिशन कंपाउंड, हंसारी, केकेपुरी, सूती मिल, कटेरा से कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि, चार रोगी दूसरे शहरों अथवा राज्यों के मिले हैं। वहीं, 20 रोगियों के अस्पताल से डिस्चार्ज और 57 का होम आइसोलेशन पूरा हो जाने पर अब जिले में एक्टिव केस घटकर 180 हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में चार, मिलिट्री अस्पताल में तीन, जिला जेल में एक और होम आइसोलेशन में 129 मरीज हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.07 प्रतिशत हो गया है।
20 दिसंबर को आया था पहला मरीज
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की शुरूआत झांसी में 20 दिसंबर को हुई थी। तब पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद से लगातार रोगियों की संख्या बढ़ती रही। जनवरी में जब तीसरी लहर पीक पर पहुंची तो 403 रोगी एक दिन में मिले। हालांकि, फिर लगातार मरीज घटते रहे। अब हालात सामान्य होने लगे हैं।
विज्ञापन
सप्ताह भर में मिले मरीज
तारीख रोगी
12 फरवरी 68
13 फरवरी 63
14 फरवरी 34
15 फरवरी 34
16 फरवरी 39
17 फरवरी 19
18 फरवरी 27