फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Business worth crores in the market, security system missing

Jhansi News: मंडी में करोड़ों का कारोबार, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Business worth crores in the market, security system missing
चिरगांव । गल्ला मंडी में धान की जिंस लेकर प्रतिदिन ढाई सौ से तीन सौ ट्रैक्टर लेकर किसान पहुंच रहे हैं। इससे मंडी में करोड़ों रुपये का कारोबार हो रहा है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिससे व्यापारी सुरक्षा के प्रति चिंतित है। व्यापारियों ने पिछले दिनों एसडीएम मोंठ के समक्ष भी मंडी में सुरक्षा व्यवस्था की कमी का मुद्दा उठाया था। एसडीएम ने पुलिस व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। मंडी परिसर में बैंक की शाखा संचालित है, जहां से व्यापारी लेनदेन करते हैं। लेकिन धान लेकर आने वाले ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी कतारों के कारण बैंक से दुकानों तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में मंडी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होना जरूरी है। व्यापारियों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed