Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Shobhinav, a descendant of Hanuman, appealed for the success of the census and recited a *chaupai* (verse).
{"_id":"6ae102f7096d26d4820f40c0","slug":"video-shobhinav-a-descendant-of-hanuman-appealed-for-the-success-of-the-census-and-recited-a-chaupai-verse-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हनुमान अंश के शोभिनव ने की जनगणना सफल बनाने की अपील, सुनाई चौपाई","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हनुमान अंश के शोभिनव ने की जनगणना सफल बनाने की अपील, सुनाई चौपाई
नीरज नरवरिया
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:30 AM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सनातन अंश कार्यक्रम में सोमवार को हनुमान अंश फिल्म के कलाकार शोभिनव ने जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए झांसीवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने मंच से चौपाई सुनाकर लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक किया। साथ ही कहा कि जनगणना में दी गई सही जानकारी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
शोभिनव ने चौपाई सुनाते हुए कहा, "मंगल भवन अमंगल हारी, सुनहु झांसी के सब नर-नारी। देश का गौरव, राष्ट्र का मान, जनगणना में दें अपना योगदान।"
उन्होंने कहा कि जनगणना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। इसका दूसरा चरण शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी लोग जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही विकास की योजनाएं तैयार की जाती हैं और लोगों की जरूरतों के अनुरूप कार्य कराए जाते हैं।
शोभिनव ने कहा कि हमारे आसपास होने वाले विकास कार्यों में भी जनगणना से प्राप्त जानकारी की अहम भूमिका होती है। हमारे ग्रंथों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी गई है। इसलिए राष्ट्रहित में हर नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए।
उन्होंने झांसीवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने फिल्म हनुमान अंश का स्वागत किया, उसी तरह जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों का भी सहयोग और स्वागत करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।