फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weather in Bundelkhand to change from tomorrow; rain expected for three days.

Jhansi News: बुंदेलखंड में कल से बदलेगा मौसम, तीन दिन बारिश के आसार

Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Weather in Bundelkhand to change from tomorrow; rain expected for three days.
झांसी। बुंदेलखंड में बृहस्पतिवार से चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने झांसी समेत बुंदेलखंड के सातों जिलों में 29 से 31 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया है। इसके ओडिशा, झारखंड और बिहार होते हुए बुधवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। इसके बाद झांसी, ललितपुर समेत पूरे बुंदेलखंड में 29 अक्तूबर से इसका असर दिखाई दे सकता है। 31 अक्तूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 15 से 20 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। चक्रवाती प्रभाव के चलते पूरे क्षेत्र में बारिश होने के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन


सामान्य से कम रहा तापमान
मंगलवार को झांसी में दिनभर धूप खिली रही। इसके बावजूद अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed