{"_id":"6ae10875494a3953730d360c","slug":"accused-in-attack-on-salesman-arrested-jhansi-news-c-420-1-jd11004-14848-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिकअप से खाद की 3,600 बोरियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिकअप से खाद की 3,600 बोरियां जब्त
विज्ञापन
दतिया। भिंड जिले के आलमपुर में पुलिस ने सोमवार को एक पिकअप वाहन से 100 बोरी एनपीके खाद जब्त की। यह खाद किसानों को अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। इस मामले की जांच अब डबरा और दतिया जिले के गोराघाट तक पहुंच गई है।
आलमपुर पुलिस 26 अक्तूबर को गश्त पर थी। इसी दौरान गैथरी माता के पास रतनपुरा से आ रही बोलेरो पिकअप में संदिग्ध खाद होने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर वाहन को रोका और जांच की। जांच में ''प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना'' के तहत भारत एनपीके लिखी 100 बोरियां मिलीं। चालक परिवहन से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने डबरा के रिंकू शर्मा और निशांत अग्रवाल के नाम बताए।
भिंड पुलिस की सूचना पर गोराघाट में 3,000 और डबरा में 600 बोरी खाद जब्त हुई। इस प्रकार कुल 3,600 बोरियां बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह खाद कहां से लाई गई थी और इस अवैध नेटवर्क में कौन शामिल है। खाद की गुणवत्ता रिपोर्ट आनी बाकी है। मामले में एक पूर्व नेता के करीबी की भूमिका की भी चर्चा है।