{"_id":"6a927a6fe4e7dd08bd03d6f2","slug":"special-train-rani-kamlapati-hazrat-nizamuddin-special-train-to-run-on-the-30th-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Train: रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 को चलेगी, यात्रियों को लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Train: रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 को चलेगी, यात्रियों को लंबी वेटिंग से मिलेगी राहत
Sat, 29 Aug 2026 11:51 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और वापसी में 31 अगस्त को निजामुद्दीन से आएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और भोपाल से मिल रही लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन (02157/02158) 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और वापसी में 31 अगस्त को निजामुद्दीन से आएगी। उक्त ट्रेन के संचालन से यात्रियों को लंबी बेटिंग स राहत मिलेगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रानीकमलापति-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (02157) 30 अगस्त को रानी कमलापति स्टेशन से रात 9:20 बजे चलकर विदिशा, बीना के रास्ते 31 अगस्त की सुबह 3:10 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां से ग्वालियर, मथुरा होते हुए सुबह 10:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति विशेष ट्रेन (02158) दोपहर 12:10 बजे चलकर 6:15 बजे झांसी होकर रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। इससे त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलेगी।
22 कोच की होगी विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर और 1 वातानुकूलित सेकंड क्लास कोच शामिल हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।