फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train from Gorakhpur to Goa and Hyderabad

गोरखपुर से मडगांव व हैदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन

Thu, 25 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Special train from Gorakhpur to Goa and Hyderabad
झांसी। छठ पूजा के बाद पूर्वांचल से बड़ी संख्या में लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से मडगांव व हैदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनमें 05029 गोरखपुर मडगांव एक्सप्रेस 27 नवंबर शनिवार को गोरखपुर से सुबह 8.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन को खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कल्याण, पनवेल, रोहा, रत्नागिरी व करमली स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में 15 स्लीपर कोच लगेंगे। पेंट्रीकार की सुविधा रहेगी। इसी तरह 07745 हैदराबाद डेकेन गोरखपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर बृहस्पतिवार को हैदराबाद से रात 9.05 बजे और 07746 गोरखपुर हैदराबाद डेकेन एक्सप्रेस 28 नवंबर रविवार को गोरखपुर से सुबह 8.30 बजे चलेगी। इस ट्रेन को सिकंदराबाद, काजीपेट, पेद्दापल्ली, मचिरयाल, बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी, भोपाल, झांसी, कानपुर वाया ऐशबाग, लखनऊ सिटी, बाराबंकी व गोंडा स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में छह जनरल, 12 स्लीपर, तीन थर्ड एसी व एक सेकेंड एसी कोच लगेगा।
विज्ञापन

आगरा मथुरा रेल खंड में रोकी जाएगी ट्रेनें
झांसी। मथुरा पलवल रेल खंड के अझई स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम होना है। इसके चलते 02625 केरला एक्सप्रेस 25 व 26 नवंबर को 120 मिनट के लिए आगरा कैंट मथुरा खंड के बीच, 12617 मंगला एक्सप्रेस 25 व 26 नवंबर को 115 मिनट के लिए आगरा कैंट भूतेश्वर खंड व 12903 मुंबई सेंट्रल अमृतसर 26 नवंबर व 27 नवंबर को मथुरा स्टेशन पर 70 मिनट के लिए रोकी जाएगी। इसी तरह 11078 जम्मूतवी पुणे झेलम एक्सप्रेस 27 नवंबर को कोसीकलां अझ़ई खंड में 10 मिनट और 14624 फिरोजपुर कैंट छिंदवाड़ा एक्सप्रेस 28 नवंबर को दस मिनट के लिए छाता अझई खंड में रोकी जाएगी। वहीं,18477 पुरी योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 26 नवंबर को आगरा कैंट-पलवल-निजामुद्दीन- मेरठ सिटी के स्थान पर आगरा कैंट- मितावली- खुर्जा-हापुड़- मेरठ सिटी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त रही निजामुद्दीन तिरुपति एक्सप्रेस
झांसी। आंध्र प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते दो दिन पहले तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। इसके चलते यह रैक निजामुद्दीन नहीं पहुंच सका। इस कारण बुधवार को 12708 निजामुद्दीन तिरुपति एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। इस ट्रेन से आंध्र प्रदेश की तरफ जाने वाले यात्रियों को अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed