फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special investigation team formed to investigate ADGC

Jhansi News: एडीजीसी की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित

Tue, 10 Sep 2024 05:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Special investigation team formed to investigate ADGC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पद का दुरुपयोग कर दलित उत्पीड़न के मुकदमे दर्ज कराने के मामले की जांच के लिए एसएसपी ने सीओ सदर की अगुवाई में विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। जांच के दौरान दर्ज कराए गए मुकदमों की भी पड़ताल की जाएगी।
पंचवटी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार दोहरे ने 11 जून 2024 को दो तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी समेत वर्तमान समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी ओर से दर्ज दलित उत्पीड़न के तीन मामलों में आरोप पत्र लगने के बाद मिलने वाली अनुदान राशि उन्हें अदा नहीं की गई। इस पर झांसी, कानपुर नगर और कन्नौज के समाज कल्याण अधिकारियों की ओर से एफआईआर को रद्द करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने झांसी के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) संतोष कुमार दोहरे के खिलाफ प्रमुख सचिव गृह, झांसी के डीएम और एसएसपी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पाया है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर दलित उत्पीड़न के 12 मुकदमे दर्ज कराए और नौ में 21 लाख रुपये अनुदान राशि हासिल की।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने मामले की जांच के लिए सीओ सदर की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में एक इंस्पेक्टर व एक सब इंस्पेक्टर को भी शामिल किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जांच सभी बिंदुओं पर की जाएगी। अधिवक्ताओं की ओर से दर्ज कराए गए सभी मुकदमों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed