फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP torn in two, could turn ticket

सपा दो फाड़, बदल सकता है टिकट

Fri, 06 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
 SP torn in two, could turn ticket
sapa, jhansi news - फोटो : demo
प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी में चल रही उठापटक के कारण झांसी में दो खेमे में बंटी नजर आ रही समाजवादी पार्टी की स्थिति यह हो गई है कि कोई टिकट बचाने की कोशिश में जुटा है तो कोई टिकट काटने के लिए सक्रिय हो गया है। इस कारण समाजवादी पार्टी का चुनाव प्रचार ठंडा पड़ गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के दो धड़े हो जाने से जहां एक  ओर पार्टी से जुड़े युवा मुख्यमंत्री के हर निर्णय के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐसे समाजवादी नेता भी हैं, जिनकी निष्ठा मुलायम सिंह यादव के साथ है। जिले में घोषित किए गए विधानसभा के प्रत्याशी इसी कवायद में जुटे हुए हैं। पार्टी के सीनियर नेता खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं, वह केवल इतना कह रहे हैं कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं। लेकिन, टिकट को लेकर चल रहा असमंजस इतना बढ़ गया है कि इससे घोषित टिकटों पर भी खतरा मंडराने लगा है। समाजवादी पार्टी दो फाड़ तो हो गई है। अब चुनाव चिह्न की लड़ाई चल रही है। ऐसे में झांसी सीट के टिकट पर असमंजस बढ़ गया है।
विज्ञापन


राजनीतिक दल के नेताओं ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है। वह कुछ भी कहने से बच रहे हैं। यदि पार्टी में दो फाड़ होता है तो घोषित प्रत्याशी किस खेमे के साथ होंगे, यह कहना बड़ा मुश्किल है। घोषित प्रत्याशी एक गुट में रहेंगे तो दूसरा गुट नया प्रत्याशी घोषित करेगा। इससे चुनाव के समीकरण बदलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एक है। इसमें किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। जहां तक टिकट की बात है तो हाईकमान का फैसला मान्य होगा। झांसी से विधानसभा प्रत्याशी दीपमाला कुशवाहा ने कहा कि अभी कन्फ्यूजन है, इसलिए इंतजार किया जा रहा है। कुछ भी कहना बड़ा मुश्किल है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed