फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP took the girl standing in the dark on the road home safely in his vehicle.

Jhansi News: सड़क पर अंधेरे में खड़ी लड़की को एसपी ने अपने वाहन से सुरक्षित पहुंचाया घर

Tue, 17 Oct 2023 09:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
SP took the girl standing in the dark on the road home safely in his vehicle.
घर जाने के लिए कस्बा बांसी तिराहा पर अंधेरे में खड़ी थी अकेली, कोचिंग से घर जाने के दौरान वाहन छूट जाने से खड़ी थी अकेली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को मित्र पुलिस की भूमिका को उस समय सार्थक कर दिया जब घर जाने के लिए वाहन छूट जाने से सड़क पर अंधेरे में खड़ी छात्रा को एसपी ने अपने स्कॉर्ट वाहन से सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। छात्रा व उसके परिजनों ने एसपी के इस कार्य को लेकर उनका अाभार जताया।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक जनपद की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए थाना बार क्षेत्र जा रहे थे। अभी उनका वाहन कस्बा बांसी तिराहा के पास पहुंचा था कि उन्हें सड़क पर अंधरे में एक लड़की अकेले खड़ी हुई दिखाई दी। इस पर एसपी ने अपने वाहन को रुकवा दिया और लड़की के पास पहुंचे व अंधेरे में खड़े रहने का कारण पूछा। लड़की ने एसपी को बताया कि वह कोचिंग पढ़कर आ रही है। गांव जाने के लिए वाहन छूट गया है और कोई साधन नहीं मिल रहा है। लड़की ने यह भी बताया कि उसके पास मोबाइल भी नहीं है कि वह अपने परिजनों को यहां बुला सके। रात का समय होने और लड़की के अकेले खड़े होेने पर किसी अनहोनी घटना की आंशका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपने स्कॉर्ट वाहन में बैठाकर लड़की को उसके गांव घर तक सुरक्षित पहुंचाया। घर पहुंचने पर लड़की व उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। एसपी द्वारा किया गया यह नेक कार्य थाना बार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed