फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP supports terrorists, don't give milk to snakes: Khanna

आतंकियों की हिमायती है सपा, सांपों को दूध न पिलाएं: खन्ना

Sun, 05 Dec 2021 09:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
SP supports terrorists, don't give milk to snakes: Khanna
झांसी। दीनदयाल सभागार में भाजपा के मंडलीय व्यापारिक सम्मेलन में संसदीय कार्य, वित्त व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने सपा को आतंकियों की हिमायती बताते हुए कहा कि ऐसी सोच रखने वाली ताकतें फिर सिर उठा रही हैं। इन्हें बढ़ने का मौका नहीं देना है। उन्होंने कहा कि हम लोग नागपंचमी पर सांपों को दूध पिलाते हैं। मगर विधानसभा चुनाव में ऐसी गलती नहीं करनी है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि 2012 में सपा की सरकार बनने के बाद आतंकी घटनाओं में युवकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए जिलों से रिपोर्ट मांगी गई थी। जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा, तब कोर्ट ने कहा कि आज मुकदमे वापस ले लो, कल पद्मश्री दे देना। उन्होंने कटाक्ष किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बेहद कम समय में बनी कोरोना की वैक्सीन को भाजपा का टीका बताया था। कई कम पढ़े-लिखे लोगों में भ्रम फैल गया। उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई, जिस कारण कइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अखिलेश जिन्ना पर बयान दे रहे हैं। चिलमची शब्द का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा करके वो साधू-संतों, हिंदू संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। बोले कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने वीर सावरकर द्वारा दिए गए हिंदुत्व शब्द की सीरिया के आईएस से तुलना की है। सोचिए इन दोनों पार्टियों की मानसिकता क्या है। ये देश-प्रदेश को कहां ले जाना चाहते हैं। कहा कि सपा सरकार में लोग सोचते थे कि उनका खाली प्लाट पांच साल तक बचेगा या नहीं। महिलाएं गहने पहनकर नहीं निकल पाती थीं। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। बोले कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। कहा था धारा 370 हटाएंगे तो हटा दी। बोला था राम मंदिर बनाएंगे तो बन रहा है। उन्होंने फिर नारा दिया कि न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, फिर एक बार भाजपा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, झांसी प्रभारी सलिल विश्नोई ने कहा कि 2014, 2017, 2019 में व्यापारियों के सहयोग से भाजपा को विजय मिली। अब 2022 में भी पूर्ण सहयोग से भाजपा की सरकार बनना तय है। पिछली सरकारों में अपराध उद्योग बन गया था। अब व्यापारी भी सुरक्षित हैं। अध्यक्षता सह संयोजक मनमोहन गेड़ा ने की। इस दौरान यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मेयर रामतीर्थ सिंघल, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, संयोजक दीपक बिरयानी, विजय खैरा, दीपक वशिष्ठ, अमर सिद्ध, दीपक साहू, नरेंद्र गुप्ता, प्रदीप सरावगी, राकेश गुप्ता, मनोज बरौनी, ओमप्रकाश, संजय भाटिया, प्रदीप सरावगी, संतोष गुप्ता, प्रियांशु डे, अमित साहू, विक्रांत सेठ, नवाब सिंह जादौन, मनोज नगरिया, प्रशांत शर्मा, रतन कुशवाहा, रोहित गोठनकर, अंकुर दीक्षित, मन्नी सरदार, पीयूष रावत मौजूद रहे।
मंत्री ने गिनाईं ये उपलब्धियां
- व्यापारियों के लिए निवेश पोर्टल, मित्र पोर्टल, सिंगल विंडो सिस्टम बनाया।
- पंजीकृत व्यापारियों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा दिया है।
- हैंडलूम व्यापारियों को बिजली बिल में छूट दे रहे हैं।
- तीन लाख करोड़ के प्रस्ताव जमीन पर उतर आए हैं।
- चार सालों में 99 लाख लोगों को उद्योग लगाने के लिए 2.33 लाख करोड़ का ऋण बांटा।
- उद्योग की यूनिटों से कम से कम 3.12 करोड़ लोगों को रोजगार मिला। लोन पर तीन साल तक ब्याज नहीं लिया।
- ओडीओपी के लिए हर साल बाजार उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार हो सके।
- माटी कला बोर्ड ने 11 गुना पैदावार कर दिखाई है। मंडियों में एक फीसदी शुल्क की छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed