फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP MLA reached jail to meet Deepnarayan Singh Yadav

Jhansi: दीपनारायण से मिलने जेल पहुंचे सपा विधायक, बोले- कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही पुलिस

Wed, 02 Nov 2022 08:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 02 Nov 2022 08:58 PM IST
सार

बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के विधायकों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जेल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक विनोद चतुर्वेदी, बृजेश कठेरिया, सचिन यादव, मुकेश वर्मा व सर्वेश यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
SP MLA reached jail to meet Deepnarayan Singh Yadav
सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात लेखराज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में सपा के गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव 26 सितंबर से जेल में बंद हैं। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के विधायकों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जेल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में विधायक विनोद चतुर्वेदी, बृजेश कठेरिया, सचिन यादव, मुकेश वर्मा व सर्वेश यादव शामिल रहे। लेकिन, जेल प्रशासन तीन विधायक विनोद चतुर्वेदी, बृजेश कठेरिया व सचिन यादव को ही उनसे मिलने दिया गया।

विज्ञापन


इसके बाद विधायकों ने कहा कि पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर दीपनारायण सिंह यादव को जेल भेजा है। पुलिस कानून व्यवस्था का मखौल उड़ा रही है। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। सपा सड़क से लेकर न्यायालय तक में दीपनारायण के लिए लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed