फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP meeting

2022 के चुनावों में भाजपा से जनता पूछेगी विकास कार्य

Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
SP meeting
झांसी। शनिवार को किसान बाजार स्थित प्रधान कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए जनता से आग्रह किया 2022 में भाजपा सरकार के विकास कार्य पूछना और तुलना कर सपा की सरकार बनाना है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य स्नातक इलाहाबाद-झांसी क्षेत्र के निर्वाचन चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि आने वाला समय संघर्ष का है। कहा 2022 में सभी कार्यकर्ता मेहनत से जुटकर अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाएंगे। मुख्य अतिथि अजय सूद ने कहा कि 1 दिसंबर को शिक्षक विधायक के चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। हमें इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉक्टर मानसिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्त किया है। जिन्हें हमें जिताकर एमएलसी बनाना है। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग, भगवत नारायण राजपूत, संजय पाल, अभिनंदन जैन, सागर यादव, राकेश श्रीवास, छोटेलाल वर्मा, आरिफ खान, अरविंद्र नागिल, डेनियल साइमन मौजूद रहे। संचालन केके सिंह ने व आभार भगवत नारायण ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed