फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP City sought a report from Kotwali and Sipri Bazar police station in the case of finding the body of a missing youth

Jhansi News: लापता युवक का शव मिलने के मामले में एसपी सिटी ने कोतवाली व सीपरी बाजार थाने से मांगी रिपोर्ट

Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
SP City sought a report from Kotwali and Sipri Bazar police station in the case of finding the body of a missing youth

विज्ञापन
फालोअप



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कोतवाली में दतिया गेट बाहर के युवक की गुमशुदगी दर्ज न करने, रेलवे ट्रैक पर अज्ञात के रूप में शव मिलने तक कोतवाल के अनभिज्ञ रहने की जांच एसपी सिटी ने शुरू कर दी है। सोमवार को मृतक के भाई के बयान दर्ज किए गए। कोतवाली और सीपरी बाजार थाने से रिपोर्ट तलब की है, जिससे हड़कंप मचा है।



19 जून की सुबह करीब 7.30 बजे दतिया गेट बाहर शारदा का बगीचा से 19 वर्षीय जतिन कुशवाहा बिना कुछ बताए घर से चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाशना शुरू कर दिया। वहीं, छोटे भाई का पता लगाने में पुलिस की मदद के लिए ललित कुशवाहा कोतवाली पहुंचे, जहां गुमशुदगी की फरियाद लेकर 24 घंटे बाद आने के लिए कहा गया। जब वह 20 जून को थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र लेने के बजाय उसके साथ अभद्रता कर दी। पुलिस के रवैये से नाराज घरवालों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। उन्होंने 14 जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें जतिन सीपरी बाजार के खालसा कॉलेज की तरफ जाते हुए दिखा।
विज्ञापन


20 जून की रात ललित सीपरी बाजार थाने पहुंचा, तब पता चला कि 19 जून की सुबह 11 बजे न्यू रायगंज में टंडन गार्डन के पीछे एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। उसने देर रात मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त भाई जतिन के रूप में की। इस मामले को एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी को जांच के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने सोमवार को ललित कुशवाहा को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। सूत्रों का कहना है कि ललित ने सीटीटीवी फुटेज भी सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृत युवक के भाई के बयान दर्ज हो गए हैं। मंगलवार तक दोनों थानों से रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही पूरी जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed