फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sorry papa... the young man jumped in front of the train, the body was divided into two parts

Jhansi News: सॉरी पापा...लिखकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो हिस्सों में बंटा शव

Mon, 21 Aug 2023 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Sorry papa... the young man jumped in front of the train, the body was divided into two parts
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार दोपहर को बबीना स्टेशन पर युवक ने शताब्दी ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने स्टेशन पर ही सुसाइड नोट लिखा। इसमें अपने इस कदम के लिए पिता से माफी मांगते हुए बहनों को खुश रहने को कहा। भांजी के लिए प्यार लिखा। इसके बाद स्टेशन में ही नमकीन का पैकेट खरीदकर खाया। कुछ देर में शताब्दी ट्रेन के आते ही उसके सामने छलांग लगाकर जान दे दी। उसका शव दो हिस्सों में बंट गया था। वहीं, परिवार के लोग उसके इस आत्मघाती कदम की वजह नहीं बता सके। देर-शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बबीना के शास्त्री नगर निवासी कैलाश नारायण कुशवाहा तहसील में मुंशी हैं। उनके पांच बेटियों के बीच एक पुत्र अजय (20) इंटर का छात्र था। पिछले साल भी वह इंटर में फेल हो गया था। इस साल उसका प्रवेश सुकुवां-ढुकुवां रोड स्थित स्कूल में कराया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी दौरान वह बबीना स्टेशन पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्टेशन पर ही बैठकर उसने सुसाइड नोट तैयार किया। प्लेटफार्म संख्या एक से जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस गुजरने को हुई, वह अचानक से ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पिता कैलाश नारायण ने अजय के सुसाइड करने की वजह से अनभिज्ञता जताई है। बबीना इंस्पेक्टर रणविजय सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed