{"_id":"67833572d1edcabe4e0e755f","slug":"sonu-and-bobbys-jail-has-not-been-changed-for-seven-years-jail-officers-surrounded-by-questions-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-472290-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सात साल से नहीं बदली गई सोनू और बॉबी की जेल, सवालों में घिरे जेल अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सात साल से नहीं बदली गई सोनू और बॉबी की जेल, सवालों में घिरे जेल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बालू कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में जिला कारागार में बंद बॉबी और सोनू पिछले करीब सात साल से झांसी कारागार में बंद हैं। इस दौरान उनकी जेल नहीं बदली गई। कुछ माह पहले जेल के अंदर गिरोह बना लेने की भनक लगने पर जेल प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश कमलेश यादव, अजय यादव उर्फ अजय जडेजा, सरदार गुर्जर, विनोद जाट की जेल बदल दी लेकिन सोनू और बॉबी इसी जेल में बने रहे। दोनों भाइयों की जेल न बदलने को लेकर जेल अफसर भी अब सवालों के घेरे में हैं।
बरुआसागर निवासी बालू कारोबारी नरेंद्र पटैरिया की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कारागार से चल रहे रंगदारी का खेल फिर खुलकर सामने आ गया। बालू कारोबारी नरेंद्र पटैरिया ने शुक्रवार को नवाबाद थाने में कमलेश समेत सोनू एवं बॉबी के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि इसके कुछ माह पहले ही जेल प्रशासन को गिरोह बनाने की भनक लग गई थी।
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने कमलेश समेत अन्य बदमाशों की जेल तो बदल दी लेकिन सोनू और बॉबी की जेल नहीं बदली। दोनों भाई करीब सात साल से झांसी जेल में बंद हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि इनकी भूमिका भी तलाशी जा रही है। मामला सही मिलने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था कचहरी चौराहा
करीब छह साल पहले जमीन कारोबारी संजय वर्मा पर कचहरी चौराहे पर सरेआम गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में ही सबसे पहले सोनू और बॉबी का नाम सामने आया। इसके बाद से दोनों भाई जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने जेल में अपना काफी प्रभाव जमा लिया है। जेल से ही आपराधिक गतिविधियां चलाते हैं। जेल में इनके प्रभाव को देखकर कमलेश ने उनको अपने गिरोह में शामिल कर लिया।