{"_id":"85f7220ebb0604a0cbedf57ab8cf1195","slug":"songs-of-faith-thirka-festival-stalls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के गीतों पर थिरका महोत्सव का पंडाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के गीतों पर थिरका महोत्सव का पंडाल
झांसी/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
मोंठ (झांसी)। मोंठ महोत्सव की शनिवार की शाम फिल्मी कलाकारों ने जलवा बिखेरा। बॉलीवुड की पार्श्व गायिका श्रद्धा पंडित के फिल्मी गीतों पर पूरा पंडाल थिरकता रहा।
बॉलीवुड नाइट का शुभारम्भ राज्यसभा सदस्य डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। श्रद्धा ने अपनी पहली प्रस्तुति सास गारी देवे, ननद चुटकी लेवे, ससुराल गेंदा फूल के साथ शानदार आगाज किया।
इसके बाद श्रद्धा ने लगातार एक से एक बढ़कर हिन्दी,सिंधी एवं पंजाबी भाषा के गानों की झड़ी लगा दी। श्रद्धा ने- क्योंकि तुम ही हो,अब तुम ही हो,मेरी जिंदगी अब तुम ही हो,मेरा चैन भी,मेरा दर्द भी,अब तुम ही हो प्रस्तुत किया। तेरी गलियां-गलियां,तेरी गलियां,मुझको भावे तेरी गलियां प्रस्तुत की।
विज्ञापन
मैं तुम संग जावा कि, न तेरे बिन दिल लगजावी, तू ही जा प्यार मेरा,मैं करु इंतजार तेरा। रंग बरसे,भींगे चुनर वाली,रंग बरसे,। जय शिव शंकर कांटा लगे न कंकड़, कि प्याला तेरे नाम का पिया,मैं मर जाऊंगी,मैं मिट जाऊंगी, पर श्रोताओं ने जमकर मस्ती की। इसके बाद- ओ लाल मेरा रखियो मैं झूलालाल दमादम मस्त कलंदर,अली द पहला नम्बर।
कजरा मुहब्बत वाला,अंखियों में ऐसे डाला, कजरे ने लेली मेरी जान,हाय रे मैं तो तेरे कुर्बान। बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया,जिगर में बड़ी आग है। ये दुनिया,ये दुनिया पित्तल दी,ये दुनिया पित्तल दी कि बेबी डोल मसोले दी। देर रात तक ऑडियंस के मिजाज को परखते हुए श्रद्धा ने लाजवाब गानें प्रस्तुत किए।
इस मौके पर डॉ. चन्द्रपाल सिंह ने मोंठ महोत्सव आयोजन के लिए क्षेत्रीय विधायक दीपनारायण सिंह को धन्यवाद दिया कि उनके प्रयास से मोंठ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को मुम्बई की लोकप्रिय सिंगर श्रद्धा पंडित के गाने सुनने का मौका मिला। विधायक दीपनारायण सिंह ने अपने संबोधन में 22 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह यज्ञ का न्यौता दिया।
इस मौके पर झाँसी के व्यापारी नेता राजीव राय,सुभाष यादव,चरण सिंह यादव,आनंद यादव बबलू,केसी यादव,कैलाश यादव,अशोक गोस्वामी,यादवेन्द्र सिंह,डॉ. राजेन्द्र खरे,सुदेश गौर,डॉ. नेत्रपाल सिंह,अनिल यादव मामा,खरारी सोनी,मुन्ना यादव, पुष्पेन्द्र यादव आदि हजारों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। संचालन अजय शुक्ल ने किया।