{"_id":"62e11d5ff922b32fdb148434","slug":"son-reached-home-after-getting-drunk-gave-painful-death-to-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननी का कत्ल: नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, विरोध करने पर मां को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननी का कत्ल: नशे में धुत होकर घर पहुंचा बेटा, विरोध करने पर मां को दी दर्दनाक मौत
Wed, 27 Jul 2022 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:41 PM IST
सार
आरोपी के भाई ने बताया कि रवि ने डेढ़ महीने पहले भी मां के साथ मारपीट की थी, तब से मां चलने-फिरने से लाचार थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में चिरगांव थाना इलाके के ग्राम सिमथरी में अवध रानी (70) की उनके बेटे रवि (35) ने लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका के दूसरे बेटे उत्तम ने बताया कि रवि शराब पीने का आदी था। मंगलवार शाम वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा। मां ने इसका विरोध किया तो गुस्से में उसने उनके सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने हत्यारोपी बेटे को ग्राम प्रधान की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। भाई ने बताया कि रवि की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी शराब की लत की वजह पत्नी छोड़कर चली गई थी। इसके अलावा बताया कि रवि ने डेढ़ महीने पहले भी मां के साथ मारपीट की थी, तब से मां चलने-फिरने से लाचार थी।
विज्ञापन