फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Son of former minister Pradeep Jain writes letter to chief justice of india jhansi Police house arrest for four days

झांसी: पिता को मंदिर नहीं जाने दे रही पुलिस, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन के बेटे ने चीफ जस्टिस से लगाई गुहार

Mon, 28 Dec 2020 08:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Dec 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Son of former minister Pradeep Jain writes letter to chief justice of india jhansi Police house arrest for four days
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पुलिस द्वारा घर में नजर बंद - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को पुलिस द्वारा घर में नजर बंद किए जाने का मामला देश के प्रधान न्यायाधीश तक पहुंच गया है। पूर्व मंत्री के पुत्र ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर पिता को पुलिस के उत्पीड़न से मुक्त कराने और घटना की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पुलिस की नजरबंदी के चलते पिता मंदिर भी नहीं जा पा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस की गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को पुलिस ने उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर नजर बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने घर पर ही आमरण अनशन शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को नजरबंद किया। साथ ही कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पूर्व मंत्री के पुत्र गौरव जैन ने प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े को पत्र लिखकर पिता और अन्य कांग्रेस नेताओं पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न से मुक्त कराने की मांग की है। 

उन्होंने कहा है कि पुलिस ने उनके पिता का घर से निकलना बंद कर दिया है। इसके चलते वे मंदिर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं पिता समाजसेवी और राजनेता हैं, उनको क्रिसमस और शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया। पिता के साथ प्रशासन जानबूझकर ऐसा कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पिता के मूलभूत अधिकारों का हनन किया जा रहा है। अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बना दी गई है। उन्होंने प्रधान न्यायाधीश से घटना की जांच कराने के साथ न्याय दिलाने और नजरबंदी से मुक्त कराने की मांग की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed