फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Some group run farmer aandolan

चुनिंदा समूह चला रहे किसान आंदोलन : स्वतंत्रदेव

Thu, 11 Feb 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Some group run farmer aandolan
झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को चुनिंदा समूहों का आंदोलन ठहराया। कहा, किसानों को सबसे अधिक फायदा मोदी सरकार ने दिया।
विज्ञापन

बुधवार को झांसी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस बीच पत्रकारों ने कृषि कानूनों और किसान आंदोलन संबंधी सवाल पूछे। इस पर उन्होंने कहा, किसानों का कोई आंदोलन नहीं है। किसान आंदोलन होता तो पूरे देश में किसान सामने आते लेकिन, वहां ऐसा नहीं है। सिर्फ कुछ चुनिंदा समूह गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, सम्मान निधि से सीधे किसानों की आय बढ़ी। बैंकों में जनधन खाते खुलने से सब्सिडी सीधे किसान तक पहुंच रही है। बिचौलियों का रास्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन

पिछले सात साल में किसानों की दशा में बदलाव आया है। प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार की भी तारीफ की। बुंदेलखंड के लिए डिफेंस कॉरिडोर को अहम बताया। कहा, इसके माध्यम से निवेश आएगा। इससे रोजगार में भी इजाफा होगा। उन्होंने पंचायत चुनावों में पूरी तैयारी संग उतरने की बात कही। पार्टी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव पर खास फोकस रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि उपकरणों की खरीद में किसानों को आने वाली परेशानी और खरीफ केंद्रों में लेटलतीफी को लेकर कृषि मंत्री से चर्चा करने की बात कही। इस दौरान प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा समेत तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed